फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई की मांग को मरीज चारपाई पर लेकर एसपी ऑफिस पहुंचे परिजन

विज्ञापन
घायल को चारपाई पर एसपी कार्यालय ले जाते परिजन - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गंगारी में छह दिन पहले मारपीट से पैर टूटने के मामले में सही धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने और आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर पीड़ित परिवार पैर टूटे व्यक्ति को चारपाई पर टांगकर पुलिस अधीक्षक ऑफिस पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार को ग्राम गंगारी निवासी ममता देवी अपने चोटिल पति रामकिशन को अन्य परिजनों व ग्रामीणों की मदद से चारपाई पर लेटाकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने गांव के तीन लोगों पर सात जनवरी को पति के साथ मारपीट करने के आरोप लगाए। बताया कि कोतवाली पुलिस ने गाली- गलौज कर मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया, जबकि पति के एक हाथ व पैर में फ्रैक्चर हो गया। इसके बाद भी पुलिस ने सही धाराओं में कार्रवाई नहीं की है, जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हैं और उन्हें धमकी दे रहे हैं। पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के खिलाफ सही धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

एसपी कार्यालय परिसर में चारपाई पर लेटा घायल व मौजूद परिजन- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें