फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने पुरानी पेंशन की मांग की बुलंद

Sat, 02 Apr 2016 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो ललितपुर
विज्ञापन
पुरानी पेंश्‍ान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ललितपुर। पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर परिषदीय शिक्षकों ने अपनी आवाज बुलंद कर दी है। इसी के तहत विभिन्न संगठनों के शिक्षकों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर कंपनी बाग से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया। साथ ही जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  
विज्ञापन


शिक्षकों ने पुरानी पेंशन समाप्ति के 11 वर्ष पूरे होने के विरोध में शुक्रवार को काला दिवस मनाया। संगठन अटेवा के बैनर तले सबसे पहले शिक्षक कपंनी बाग में एकत्रित हुए। इसके उपरांत यहां से शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद निरंजन की अगुवाई में शकुंतला कुशवाहा, काशीनाथ नायक, अरुण निरंजन, अनिल त्रिपाठी, दिलीप राजपूत, रजऊ राजा, रामकुमार निरंजन, विश्वनाथ चौबे, सत्येंद्र जैन, मनीष खरे, राम रक्षपाल, विनय ताम्रकार, गौरीशंकर सेन, दिनेश पिपरैया, मधुश्री खरे आदि ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया।

 वहीं, अटेवा पेंशन बचाओ मंच के जिला संयोजक लखन लाल सेन ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौपा, जिसमें अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षक व कर्मचारियों को बुढ़ापे में दी जाने वाली पुरानी पेंशन को  बहाल करने की मांग की है। इस मौके पर ध्यानचंद, मुनीर, राजेश साध, रामसेवक रजक, गौरीशंकर, रामरक्षपाल सिंह, इंदर सिंह, संजीव शरण गुप्ता, प्रतीक लोहिया, मुहम्मद मुनीर, अनिल त्रिपाठी आदि के मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें