फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जाखलौन और धौर्रा स्टेशन के बीच एक सप्ताह में दो बार टूटी ओएचई लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जाखलौन व धौर्रा रेलवे स्टेशन के मध्य सप्ताह में दो बार ओएचई लाइन टूट चुकी है। एक बार डाउन ट्रैक व एक बार अप एवं डाउन दोनों ट्रैक की लाइन टूट चुकी है। दो हादसों के बाद निरंतर लाइन पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार 20 अप्रैल की रात्रि को धौर्रा व जाखलौन के बीच डाउन लाइन पर रात्रि के सात बजकर 18 मिनट पर ओएचई लाइन टूट गई। करीब तीन घंटे बाद यातायात सुचारु हो सका। सोमवार सुबह सात बजे धौर्रा स्टेशन के समीप ही सिग्नल का स्टेट बोल्ट टूटकर गिर गया। इससे करीब आधा घंटा यातायात बाधित रहा। इसके बाद बृहस्पतिवार को रात्रि एक बजे धौर्रा व जाखलौन के मध्य ओएचई लाइन टूटने से आठ घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा। एक सप्ताह में हुए इन हादसों के पीछे कौन जिम्मेदार है, यह रेलवे अभी तय नहीं कर पाई है। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि लाइन पर सघन चेकिंग की जा रही है। ओएचई लाइन का अचानक टूटना महज एक दुर्घटना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें