फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्ताह में तीन दिन भ्रमण करेंगे अफसर

Wed, 29 Jul 2015 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

 
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित शासन के उच्चस्तरीय अनुश्रवण एवं स्थलीय निरीक्षण हेतु चिह्नित कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक में उन्होंने सर्वप्रथम अधिकारियों की डेली डायरी, फोटोयुक्त निरीक्षण आख्या तथा लोकेशन रजिस्टर चेक किए। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिकारी सप्ताह में कम से कम तीन दिन क्षेत्र का भ्रमण कर विभागीय योजनाओं को समय से पूरा कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की डेली डायरी समय पर चेक करते रहें। वित्तीय वर्ष 2014-15 और 2015-16 में चयनित लोहिया ग्रामों में विभिन्न विभागों द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को कड़े शब्दों में कहा कि स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता हर हाल में कायम रखी जाए। मिड-डे मील और दूध का गुणवत्तापरक वितरण हो। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विधवा, विकलांग और वृद्धावस्था पेंशन के लिए अब तक लगाए गए शिविरों की जानकारी ली। महरौनी और तालबेहट में ज्वाइंट मजिस्ट्रेटों की तैनाती के बारे में जानकारी की। साथ ही तहसील स्तर पर चल रही विभिन्न विकास कार्यों की निरंतर समीक्षा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाधिकारी जुुहेर बिन सगीर, मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार उपाध्याय, एसडीएम सदर रमेश चंद्र, एसडीएम पाली रत्नाकर मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सत्येंद्र कुमार आदि अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें