फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता व एक्सईयन मिले अनुपिस्थत

विज्ञापन
मक्का क्रय केंद्र रोड़ा का निरीक्षण करते मंडलायुक्त सुभाष चंद शर्मा - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। आयुक्त झांसी मंडल सुभाष चंद्र शर्मा ने जनपद के विभिन्न कार्यालयों का सुबह 10 बजे से निरीक्षण किया। इस दौरान अधीक्षण अभियंता सहित कई अधिकारी, कर्मचारी नदारद मिले।
विज्ञापन

सबसे पहले कमिश्नर ने सिंचाई निर्माण खंड प्रथम पहुंचे, यहां पर अधीक्षण अभियंता उमेश चंद्र, अधिशासी अभियंता सिंचाई निर्माण खंड प्रथम, सहायक अभियंता शिवा वर्मा अनुपस्थित मिले। कार्यालय में कोविड हेल्प डेस्क पर कोई भी कर्मचारी तैनात नहीं मिला। कार्यालय में रिकार्ड रूम में अभिलेखों का रख-रखाव अस्त-व्यस्त मिला। कार्यालय में गंदगी भी थी। मौके पर बताया गया कि अधीक्षण अभियंता उमेश चन्द्र कलौथरा गए हैं। इस पर उन्होंने उप जिलाधिकारी सदर को निर्देश दिए कि इसी समय कलौथरा जाकर स्थिति से अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि कार्यालय में अभिलेखों का रख-रखाव व्यवस्थित रूप से किया जाए और कार्यालय में साफ सफाई नियमित रूप से कराई जाए।
राजघाट निर्माण खंड कार्यालय में अधिशासी अभियंता मनमोहन, सहायक अभियंता एसएन राम, सहायक अभियंता हरीओम चक अनुपस्थित मिले। सहायक अभियंता-प्रथम के कार्यालय में कोई अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर उपस्थित नहीं मिला। कार्यालय में रखी अलमारियों में अभिलेखीय पत्रावलियां अस्त-व्यस्त मिली। अलमारियों के ऊपर और आसपास गंदगी मिली।
विज्ञापन

आयुक्त ने राजघाट निर्माण खंड के जिलेदार कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां पर मौके पर उपस्थित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी लीलादेवी ने अवगत कराया कि अधिकारी क्षेत्र में गए हैं। कार्यालय के बाहर बनी नाली गंदगी से भरी मिली। इस पर उन्होंने नाली साफ कराने के निर्देश दिए। उनके साथ डीएम अन्नावि दिनेशकुमार, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी सदर केके सिंह एवं जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
वाणिज्य कर विभाग में खाली मिलीं बालू की बाल्टियां
वाणिज्य कर विभाग के कार्यालय में लगे आग बुझाने वाले सिलेंडर की रिफिलिंग के बारे में पूछा गया तो कोई उत्तर नहीं दिया गया। कार्यालय में आग बुझाने के लिए अतिरिक्त साधन के रूप में रखी बालू की बाल्टियां खाली मिली। कार्यालय में अभिलेखीय पत्रावलियां अस्त-व्यस्त थीं। कार्यालय में गंदगी भी मिली। इस पर उन्होंने पत्रावलियों को व्यवस्थित करने एवं कार्यालय में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विद्युत वितरण खंड कार्यालय में कर्मचारियों को फटकारा
विद्युत वितरण खंड कार्यालय की बिल्डिंग के ऊपर अनुपयोगी पौधे उगे थे, जिनको हटाने के निर्देश दिये गये। कार्यालय में अभिलेखीय पत्रावलियां अस्त-व्यस्त पायी गयी, साथ ही कार्यालय में गंदगी पायी गयी। इस पर उन्होंने कार्यालय के कर्मचारियों को फटकार लगाते हुये पत्रावलियों को व्यवस्थित करने एवं कार्यालय में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में अतिरिक्त प्रभार के रूप में प्राचार्य का कार्यभार सहायक निदेशक बेसिक झांसी संभाले हैं। सुदृढ़ीकरण योजना के अंतर्गत डायट परिसर में निर्माणाधीन ऑडीटोरियम के निरीक्षण में भवन की गुणवत्ता की जांच तकनीकी कमेटी से कराने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए गए।
-----
क्रय केंद्र पर मिले खाली बोरे
आयुक्त ने मक्का क्रय केंद्र रोड़ा का निरीक्षण किया। इस दौरान क्रय केंद्र में खाली बोरे काफी मात्रा में रखे पाए गए। मौके पर क्षेत्रीय विपणन अधिकारी ने बताया कि 15000 क्विंटल के लक्ष्य के सापेक्ष 5000 क्विंटल मक्का की खरीद अब तक हो चुकी है।

राजघाट निर्माण खंड के जिलेदार कार्यालय का निरीक्षण करते मंडलायुक्त सुभाष चंद शर्मा- फोटो : LALITPUR

विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण करते मंडलायुक्त सुभाष चंद शर्मा- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें