फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सुम्मेरा तालाब के घाटों पर डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धालुओं में सूप में सजाए फल, गन्ने का मंडप सजाया, आरती की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। छठ पर्व के तीसरे दिन जनपद में रहने वाले पूर्वांचल के कर्मचारियों और कामगारों ने सोमवार को श्रद्धा व उत्साह के साथ अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया और छठ मइया से सुख समृद्धि की कामनाएं कीं।
जनपद में विभिन्न विभागों व खदानों एवं पावर प्लांट में बिहार व पूर्वांचल के कर्मचारी एवं कामगारों रहते हैं। छठ पर्व के तीसरे दिन सोमवार को लोगों ने फल, गन्ना, ठेकुआ आदि को दउरा में सजाकर शहर के सुम्मेरा तालाब व अन्य स्थानों पर नदियों के घाटों पर विधि विधान से छठ पूजन किया। लोग सुम्मेरा तालाब के घाटों पर शाम को सूप में फल सजाकर पहुंचे, जहां महिलाओं ने घाटों पर आटे का चौक बनाकर और फूल अर्पित कर फलों को रखकर पूजन किया। वहीं, पास में ही गन्ने का मंडप सजाया और सूप केले, सेव, पपीता, घर के बने पकवानों को सजाया और यहां दीप, अगरबत्ती जलाकर तालाब की डूबते भगवान सूर्य की आरती करते हुए अर्घ्य दिया। इसके बाद भगवान को हाथ जोड़कर मनोकामनाएं मांगीं।
विज्ञापन

वहीं, सुम्मेरा तालाब के घाटों पर पूजा स्थल के पास छठ गीत भी सुनाई दे रहे थे। मौके पर यहां एडीएम नमामि गंगे राजेश श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, आबकारी निरीक्षक अंविता तिवारी, सीपी सिंह, अजय मिश्रा, डॉ. सौरभ सिंह, पारुल सिंह, डॉ. सुधाकर उपाध्याय आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन



एसडीएम ने लिया सफाई व्यवस्था का जायजा
नगरपालिका की ओर से छठ पूजन को लेकर सोमवार को सुबह घाटों की साफ-सफाई कराई गई। घाटों के पानी में फैली गंदगी को बाहर निकाला गया और यहां बैनर लगाकर चूना आदि डलवाया। इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर मनीष कुमार ने घाटों का निरीक्षण किया और पालिका कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें