फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से बालक की मौत

Sun, 21 Jun 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 
बरौदाडांग निवासी राकेश अहिरवार का पुत्र रवि सुबह ग्यारह बजे तालाब में नहाने गया था। तालाब के ऊपर से गांव के एक मुहल्ले के लोग अवैध विद्युत संयोजन के लिए तार डाले हैं। कुछ समय से यह तार काफी नीचे आ गए हैं। नहाते समय रवि तार के संपर्क में आ गया, जिससे उसे करंट लग गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। विद्युत आपूर्ति बंद करते ही उसका शव तालाब में गिर गया।  
विज्ञापन

बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाल कर जिला मुख्यालय भेज दिया। इस मामले में पुलिस बालक की मौत का कारण पानी में डूबना बता रही है, वहीं ग्रामीण उसकी मौत का कारण करंट बता रहे हैं।    ग्रामीणों को कहना है कि विद्युत विभाग के कर्मचारी अपने स्वार्थ की खातिर अवैध रूप से विद्युत संयोजन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने से कतराते हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें