फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडीएफ प्लस हुई नपं महरौनी, चूकी नगर पालिका

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। नगर पंचायत महरौनी ओडीएफ प्लस (खुले में शौच मुक्त से और बेहतर) के मानकों की कसौटी पर खरी उतरी है। जबकि, नगर पालिका परिषद दो जगहों पर पाई गई कमियों के कारण ओडीएफ प्लस होने से वंचित रह गई है। अब नगर पालिका परिषद कमियों को दूर करते हुए चिह्नित स्थलों का पुनर्मूल्यांकन कराने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद की नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतें पहले ही ओडीएफ घोषित हो चुकी हैं। अब नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों को ओडीएफ प्लस के मानकों पर कसा जा रहा है। पिछले दिनों में सर्वेक्षण टीम ने तय मानकों के आधार पर सुविधाओं का मूल्यांकन किया। इसमें नगर पंचायत महरौनी ओडीएफ प्लस के लिए उपयुक्त पाई गई। नगर पंचायत महरौनी ने अपनी प्रोफाइल में करीब नौ हजार जनसंख्या, दस वार्ड, चार सामुदायिक शौचालय, एक सार्वजनिक शौचालय और एक शौचालय बहुत अच्छा दर्शाया है। यहां कूूड़ा संग्रहण की सेवा ठीक है। सर्वे टीम ने छह शौचालयों का निरीक्षण किया। इनमें दो साफ, अन्य दो शौचालय बहुत अच्छे, एक अन्य शौचालय बेहतरीन पाया गया। इन सुविधाओं के आधार पर नगर पंचायत महरौनी को ओडीएफ प्लस का प्रमाण पत्र जारी किया गया।
उधर, नगर पालिका परिषद ने अपनी प्रोफाइल में जनसंख्या एक लाख तैंतीस हजार, 26 वार्ड, 16 सामुदायिक शौचालय, 07 सार्वजनिक शौचालय और 02 बहुत अच्छे शौचालय दर्शाए हैं। कूड़ा संग्रहण की सेवा को बहुत अच्छा बताया गया है। सर्वेक्षण टीम ने कुल 14 शौचालयों का निरीक्षण किया। एक अनुपयोगी, दो गंदे, आठ साफ, एक अन्य बहुत साफ तथा एक शौचालय बहुत साफ पाया गया। जेल चौराहे के पास बने शौचालय में ड्रेनेज पाइप की कमी पाई गई। शहजाद नदी के पास बने शौचालय में प्रकाश की कमी पाई गई। इन कमियों के कारण नगर पालिका परिषद ओडीएफ प्लस का प्रमाण पत्र पाने से वंचित हो गई। बाकी अन्य जगहों पर सर्वेक्षण टीम संतुष्ट नजर आई। अब नगर पालिका परिषद पाई गई कमियों को दूर करते हुए इसके पुनर्मूल्यांकन की तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन

सरकारी कार्यालय और कॉलेज सहित 26 स्थानों के शौचालय ओडीएफ प्लस पाए गए हैं। सर्वेक्षण टीम केवल दो शौचालय की सुविधाओं से संतुष्ट नहीं हैं। टीम को जो कमियां मिली हैं, उन्हें दूर कराया जा रहा है। एक महीने के बाद पुनर्मूल्यांकन के लिए उच्चस्थ अधिकारियों को लिखा जाएगा।
- डा. संजय कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
नगर पंचायत महरौनी सुविधाओं के आधार पर ओडीएफ प्लस प्रमाण पत्र हासिल करने में कामयाब रही है। इसके लिए नगर पंचायत के कर्मी व नागरिक बधाई के पात्र हैं। दोनों के परस्पर सहयोग से पंचायत को यह उपलब्धि मिली है।
विज्ञापन

- मधुसूदन जायसवाल, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत महरौनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें