फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिरकर सिस्टर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सिविल लाइन जनपद न्यायालय के पास स्थित चर्च में कार्यरत एक नन की बुधवार की रात को रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

झारखंड के जिला मुंगना के थाना डुंगरी अंतर्गत ग्राम कथगांव बतसपुर पोस्ट दीना, हाल ललितपुर के सिविल लाइन प्रेरणा भवन निवासी निर्मला बेंग (19) पुत्री सुमन बेंग ललितपुर में जिला जली के पास स्थित चर्च में प्रेरणा फार्मेशन हाउस के अंतर्गत सिस्टर के रूप में काम करते हुए पढ़ाई कर रही थीं। बुधवार की रात को करीब नौ बजे वह अपनी किसी परिचित को ट्रेन में बैठाने के लिए गई थी। प्लेटफार्म संख्या दो पर जा रही थी, इसी दौरान एक ट्रेन की चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की जानकारी मिलने पर आरपीएफ तत्काल मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल सिस्टर को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान रात्रि में ही उनकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और उनकी संस्था के सदस्यों एवं परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें