फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक दिवस पर सरकार को जगाने एनएसयूआई बजाएगी ताली और थाली

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। एनएसयूआई एवं युवा कांग्रेस ने युवाओं के भविष्य को चौपट करने वाली सरकार को जगाने के लिए थाली बजाओ, ताली बजाओ अभियान का समर्थन किया है। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि बढ़ती बेरोजगारी और गिरती अर्थव्यवस्था से देश के युवाओं का भविष्य खतरे में है, जिससे छात्र युवा हताश और निराश हैं। उन्होंने 5 सितंबर को 5 बजकर 5 मिनट पर थाली और ताली बजाकर विरोध दर्ज कराने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बैठक में जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस अंकित यादव ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री का शिक्षा और युवा के भविष्य से कोई सरोकार नहीं है। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में प्रधानमंत्री द्वारा 20 लाख करोड़ के हवा हवाई पैकेज की घोषणा हुई। उन्होंने भीषण बेरोजगारी व सरकारी अव्यवस्था के खिलाफ 5 सितंबर को 5 बजकर 5 मिनट पर थाली और ताली बजाकर विरोध दर्ज कराने का आह्वान किया है। बैठक में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रितिक शुक्ला मोंटी, प्रदेश महासचिव संजय जाटव, नगर अध्यक्ष यूथ कांग्रेस जुनैद खान, रोहित कुशवाहा, शुभम शुक्ला, धर्मेंद्र पाल, राहुल सेन, रूपम झा, आकिब खान, यश यादव, अनुराग कौशिक, नितेश गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें