फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुशासित करने में एनएसएस का योगदान महत्वपूर्ण

विज्ञापन
राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर को संबोधित करते नेमवि के प्रबंधक प्रदीप चौबे। - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र इकाई प्रथम, छात्रा इकाई द्वितीय एवं छात्र इकाई तृतीय का संयुक्त सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हो गया। वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों को अनुशासित करने में राष्ट्रीय सेवा योजना का महत्वपूर्ण योगदान है।
विज्ञापन

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डा. मुन्ना तिवारी, महाविद्यालय के प्रबंधक और बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे, प्राचार्य डा. अवधेश अग्रवाल, संस्कृत विभागाध्यक्ष डा. ओमप्रकाश शास्त्री, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय डा. श्वेता पांडेय, नोडल अधिकारी डा. उमेश कुमार एवं वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा. ओपी चौधरी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण कर शुभारंभ किया।
कार्यक्रम समन्वयक डा. मुन्ना तिवारी ने कहा कि उच्च शिक्षा का उद्देश्य मात्र डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि ज्ञानार्जन से समाज व देश को नई दिशा देना है। प्रबंधक प्रदीप चौबे ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में समाजसेवा को योजना पूर्वक अंजाम दिया जाता है। राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डा. केशवदेव ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से स्वस्थ एवं संपन्न भारत के निर्माण में योगदान देते हैं। प्राचार्य डा. अवधेश अग्रवाल ने कहा कि छात्र/ छात्राओं का यह प्रयास विद्यार्थियों के साथ ही अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा प्रदान करेगा। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डा. राजेश तिवारी एवं डा. बलराम द्विवेदी ने शिविर की जानकारी दी। डा. सुधाकर उपाध्याय ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें