फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अब तालबेहट किला भी होगा पीपीपी मॉडल पर तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। बालाबेहट किला की तर्ज पर अब तालबेहट किले को हेरिटेज होटल बनाने के लिए पीपीपी मॉडल पर तैयार करने की शासन ने मंजूरी दी है। पर्यटन विभाग ने कार्ययोजना शासन को भेजी थी।
विज्ञापन

यहां के प्राकृतिक, प्राचीन व ऐतिहासिक स्थलों पर पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है, जिसमें ऐतिहासिक किलों को शामिल किया गया है। सौरई, बानपुर, मड़ावरा, बालाबेहट व तालबेहट में ऐतिहासिक किले मौजूद हैं। हाल में शासन ने बालाबेहट किले को हेरिटेज होटल के रूप में विकसित करने के लिए मंजूरी दी थी। इसकी प्रक्रिया चल रही है। अब तालबेहट किले को भी शामिल किया गया है।
जिला पर्यटन अधिकारी हेमलता ने बताया कि यह किला पीपीपी मॉडल पर तैयार किया जाएगा। यहां जो विकास कार्य होंगे, उसके लिए शासनस्तर से कार्ययोजना तैयार की गई है। किले के मूल स्वरूप में बदलाव नहीं किया जाएगा। इन किलों को हेरिटेज के रूप में विकसित करने का एक मात्र उद्देश्य जनपद में सैलानियों को लाना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें