फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अब गाड़ी में काली फिल्म मिली तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस चलाएगी चेकिंग अभियान, एसपी ने थाना-कोतवाली पुलिस की भूमिका भी की तय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। काली फिल्म वाले वाहन चालकों के खिलाफ अब जिले की पुलिस अभियान चलाकर कार्रवाई करेगी। एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने इसके लिए निर्देश जारी किए हैं। सभी थानेदारों, चौकी प्रभारी, बीट आरक्षी सहित यातायात पुलिस की भूमिका तय की। काली फिल्म वाले वाहन चलते मिलने पर उस क्षेत्र के थानेदार, चौकी प्रभारी, बीट आरक्षी के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही।
काली फिल्म वाले वाहनों में अपराध की संभावना को रोकने के लिए अब पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने नया प्लान तैयार किया है। एसपी ने बताया कि काली फिल्म वाले वाहन चालकों के खिलाफ अब जनपद पुलिस सघन चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई करेगी। इसके साथ ही सभी थानेदारों, चौकी प्रभारी, बीट आरक्षी सहित यातायात पुलिस की भूमिका तय की। काली फिल्म वाले वाहन चलते मिलने पर उस क्षेत्र के थानेदार, चौकी प्रभारी, बीट आरक्षी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


यातायात पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
एसपी के निर्देश पर यातायात पुलिस ने शहर के प्रमुख चौराहों, तिराहों पर ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है, जिनके वाहनों पर काली फिल्म चढ़ी हुई थी। जिसमें काली फिल्म लगाने वाले 17 वाहनों का चालान किया और उनकी फिल्म उतारी। साथ में हूटर लगाने वाले दो, बत्ती लगाने वाले सात, गलत नंबर प्लेट वाले 31, शासकीय तथा जाति सूचक शब्द लिखे हुए 13 और स्टंटबाजी करने वाले पांच वाहनों के चालान किए। इसके साथ तीन वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


वर्जन
जनपद के तमाम प्रमुख चौराहों व मार्गों पर पुलिस कर्मियों द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाकर ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिनके वाहनों पर काली फिल्म चढ़ी हुई है। जिस क्षेत्र में काली फिल्म वाला वाहन चलता मिलेगा वहां के थानेदार, कोतवाली, चौकी प्रभारी, यातायात पुलिस सहित बीट के सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - मोहम्मद मुश्ताक, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें