फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अब किसान एग्री स्टैक एप से खुद कर सकेंगे ई-फार्मर रजिस्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की सुविधा के लिए लगाए गए रोजगार सेवक व पंचायत सहायक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ई-फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए अब किसानों को आसानी होगी। शासन की ओर से जारी एग्री स्टैक एप से अब किसान घर बैठे ही अपने खेतों की ई-फार्मर रजिस्ट्री कर सकेंगे। वहीं, शासन के निर्देश पर ई-फार्मर रजिस्ट्री का लक्ष्य पूरा करने के लिए रोजगार सेवक और पंचायत सहायकों को भी इस काम की जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है।
जनपद में 2,60,165 किसान कृषि विभाग में पंजीकृत हैं। इनमें 15,672 अपात्र किसानों को हटाने के बाद 2,44,493 किसान ऐसे हैं, जिनकी ई-फार्मर रजिस्ट्री कराने का काम चल रहा है। इनमें अब तक 1.30 लाख किसानों की ई-फार्मर रजिस्ट्री हो भी गई है। चकबंदी वाले गांव के 33,275 किसानों को छोड़ अब भी लगभग 80 हजार किसानों की ई-फार्मर रजिस्ट्री बाकी है। खेतीबारी में व्यस्तता के चलते रजिस्ट्री न करा पाने वाले किसानों के लिए शासन की ओर से एग्री स्टैक एप जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

किसानों के इस एप को अपने एंड्रॉएड फोन में डाउनलोड करना होगा। इसके बाद मोबाइल पर ओटीपी आएगा, जिसके माध्यम से इस एप पर किसान पंजीकृत हो जाएंगे। इसके बाद एप के माध्यम से आने वाले विकल्पों को भरना होगा। इससे किसान अब घर पर ही मोबाइल के माध्यम से ई-फार्मर रजिस्ट्री कर लेगा। हालांकि, इसके लिए किसानों को जागरूक करना बड़ी चुनौती है। कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मचारी गांव-गांव जाकर ई-फार्मर रजिस्ट्री करा रहे हैं। वहीं, किसानों को जागरूक भी कर रहे हैं।
विज्ञापन


वर्जन
एप के माध्यम से किसान अब कहीं से भी ई-फार्मर रजिस्ट्री कर सकते हैं। अब तक कृषि विभाग के कर्मचारी और लेखपाल ई-फार्मर रजिस्ट्री कर रहे थे। अब रोजगार सेवकों और पंचायत सहायक भी फार्मर रजिस्ट्री करने लगे हैं। - राजीव कुमार भारती, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें