फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब घर-घर में खोजे जा रहे कोरोना के लक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। अब कोरोना वायरस संक्रमण को हराने के लिए डोर टू डोर सर्वे किया जा रहा है। आशा बहुएं घर-घर जाकर परिवार के लोगों की स्क्रीनिंग कर रहीं हैं। इसकी रिपोर्ट ऑनलाइन विभाग को सौंपी जा रही है। संदिग्ध पाए जाने पर अस्पताल में भर्ती कराकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

वैश्विक बीमारी नोवल कोरोना वायरस से निपटने की तैयारी हो चुकी है। जिसके चलते आशा बहुओं को प्रशिक्षण दे दिया गया है। इसमें उन्हें चार बिंदुओं पर परिवार के सदस्यों की स्क्रीनिंग करनी है। यदि किसी में लक्षण पाए जाते हैं, तो संदिग्ध मरीज के बारे में आशा बहुओं द्वारा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचना देनी होगी, जिसकी ऑनलाइन रिपोर्ट मिलने पर ही स्वास्थ्य अमला संबंधित के घर पहुंच कर कार्रवाई करेगा।
जिले में 917 आशा बहुएं ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत हैं। इसके अलावा शहर में 13 आशा बहुएं कार्यरत हैं, जो आसानी से क्षेत्रों में कोरोना के लक्षण खोजेंगी। जिसके लिए वह प्रत्येक दिन अपने क्षेत्र के दस परिवार के सदस्यों की स्क्रीनिंग करेंगी। इस दौरान वह सदस्यों में चार लक्षणों की जानकारी लेंगी, जिसमें व्यक्ति को जुकाम होना, सूूखी खांसी आना, सांस लेने में परेशानी होना और तेज बुखार आना शामिल है। इन लक्षणों में से किसी भी एक के होने पर जानकारी ली जाएगी। लोगों की व्यवस्थित तरीके से स्क्रीनिंग हो सके, इसके लिए आशा बहुओं को एक दिन में दस परिवारों की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशा बहुओं से डोर टू डोर परिवारों के सदस्यों की स्क्रीनिंग कराई जा रही है। इससे सभी की स्क्रीनिंग हो जाएगी और बाहरी लोगों की भी जांच हो सकेगी।
- डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें