ललितपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर प्रधानमंत्री ने दो योजनाएं लांच की। उन्होंने अपने संबोधन में पंचायतों द्वारा किए जा रहे कार्यों, जिनमें रोजगार व सोशल डिस्टेंस के पालन की प्रशंसा की।
पंचायती राज दिवस पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री ने ग्राम प्रधानों और सरपंचों से बात की। इसमें प्रदेश के बस्ती जिले के एक प्रधान को बात करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि कोरोना वैश्विक बीमारी में दो गज की दूरी बनाने की आवश्यकता है। सोशल डिस्टेंस से ही इस बीमारी से बचा जा सकता है। उन्होंने ग्राम स्वरोजगार पोर्टल लॉच किया। इससे ग्रामीण ग्राम पंचायतों में खर्च किए जा रहे पैसे की जानकारी पा सकेंगे। वहीं, स्वमित्त योजना का भी श्रीगणेश किया। इससे किसानों को शहर की तर्ज पर गांव के मकान बाड़े पर मालिकाना हक मिल सकेगा। शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के नक्शे बनाए जाएंगे। इस प्रक्रिया के उपरांत ग्रामीणों को मकान पर भी बैंक ऋण मिल सकेगा। इस योजना में उत्तर प्रदेश में शामिल किया गया है।
उधर, जिला पंचायत राज अधिकारी डा. अवधेश कुमार का कहना है कि जिले के किसी भी प्रतिनिधि को प्रधानमंत्री से बात करने का अवसर नहीं मिला है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने दो योजनाएं शुरु की हैं, जिनका लाभ ग्रामीणों को मिल सकेगा।