ललितपुर। थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम कंचनपुरा ककड़ारी में एक ग्रामीण की अचानक हालत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम कंचनपुरा ककड़ारी निवासी सोबरन विश्वकर्मा (40) पुत्र कन्नू विश्वकर्मा बृहस्पतिवार की दोपहर में करीब 12 बजे खेत से लौटकर घर पर खाना खाने आया था। इसके बाद तीन बजे उसे पसीना आने लगा और गश खाकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन उसे बार अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई मौत से परिजन समझ नहीं पाए कि मौत कैसे हुई। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।