फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अब न्यू पीएचसी पर भी लगवा सकेंगे एंटी रैबीज इंजेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। अब कुत्ता, बिल्ली, बंदर व अन्य जानवरों के काटने पर पीड़ितों को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए ब्लॉक व जिला मुख्यालय पर नहीं जाना होगा। नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी यह सुविधा उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन

एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने की सुविधा मेडिकल काॅलेज और ब्लॉक मुख्यालयों पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ही थी। वहां भीड़ लगने से एंटी रैबीज का डोज लगवाने के लिए पर्चा बनवाना पड़ता था। इसके बाद कक्ष के बाहर बैठकर बारी आने का इंतजार करना पड़ता था। समय ज्यादा लगने पर संक्रमण होने का खतरा रहता था।
लेकिन, अब पीड़ितों को सभी नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी एंटी रैबीज का इंजेक्शन लग सकेगा। न्यू पीएचसी पर एंटी रैबीज के डोज उपलब्ध करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पहला डोज 24 घंटे के अंदर
दूसरा डोज तीसरे दिन
तीसरा डोज सातवें दिन
चौथा डोज चौदहवें दिन
पांचवां डोज अट्ठाइसवें दिन

-
सभी न्यू पीएचसी पर एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाने की सुविधा की गई है। मरीज नजदीकी अस्पताल पहुंच कर इंजेक्शन लगवा सकेंगे।
- डॉ. इम्तियाज अहमद, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें