फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अब रावतयाना क्षेत्र के 151 स्ट्रीट वेंडरों को मिलेगा स्थायी ठिकाना

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। नगर पालिका ने सड़कों पर दुकान लगाने वालों के लिए स्थान चिह्नित कर लिया है। इन स्थानों पर रावतयाना प्रथम व द्वितीय स्थित 151 स्ट्रीट वेंडरों को जगह दी जाएगी। इससे अतिक्रमण की समस्या दूर होगी।
विज्ञापन

मोहल्ला रावतयाना प्रथम व द्वितीय में नदी पार मवेशी बाजार में सड़क के दोनों ओर दुकानें सजी हुई हैं। कहीं हाथठेला तो कहीं खोखे रखे हैं। फुटपाथ पर भी दुकानें सजी हैं। त्योहार व सहालग के सीजन में जाम जैसी स्थिति बन जाती है। लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है।
नगर पालिका ने समस्या दूर करने के लिए स्ट्रीट वेंडरों को निश्चित स्थान देने की प्रक्रिया शुरू की है। चार जगहों पर स्थान चिह्नित किए गए हैं। विद्युत वर्कशॉप, पीडब्ल्यूडी गेट नंबर एक व दो चौकाबाग के अलावा आवश्यकता पड़ने पर नेहरू महाविद्यालय की दीवार के पास जगह दी जाएगी। इसके लिए दुकानदारों का सत्यापन शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि अन्य स्थानों के स्ट्रीट वेंडरों को भी शिफ्ट किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें