संवाद न्यूज एजेसी ललितपुर। कोहरे के चलते दिल्ली की ओर से आने वाली खजुराहो वंदे भारत डेढ़ घंटा, शताब्दी एक्सप्रेस सवा दो घंटा देरी से आई। जबकि, तुलसी एक्सप्रेस 12 घंटा, सचखंड 11 घंटे, मालवा व दक्षिण एक्सप्रेस दो-दो घंटे, पठानकोट पौने दो घंटे तक लेट रही।
बृहस्पतिवार को नई दिल्ली से रानी कमलापति स्टेशन जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस 2.22 घंटा लेट होकर बृहस्पतिवार सुबह 11:42 बजे के स्थान पर दोपहर 2.04 घंटा देरी से आई। जबकि, नई दिल्ली खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस पौने दो घंटा लेट होकर सुबह 11:35 बजे के स्थान पर ललितपुर स्टेशन पर दोपहर 1:35 बजे आई। प्रयागराज से झांसी के रास्ते आने वाली तुलसी एक्सप्रेस रात 2:50 बजे के स्थान पर 12 घंटे लेट होकर अगले दिन दोपहर में 2:46 बजे ललितपुर स्टेशन पहुंची।
इंदौर की ओर जाने वाली मालवा एक्सप्रेस दो घंटा, भोपाल एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, पठानकोट एक्सप्रेस पौने दो घंटा, दक्षिण एक्सप्रेस दो घंटा, कुशीनगर एक्सप्रेस ढाई घंटा, पंजाबमेल साढ़े तीन घंटा तक लेट रही। सचखंड एक्सप्रेस के रात 7:58 बजे के स्थान पर अगले दिन सुबह छह बजे के बाद आने की संभावना है। बृहस्पतिवार रात 10:37 बजे आने वाली श्रीधाम एक्सप्रेस बृहस्पतिवार की रात्रि पौने तीन घंटे तक देरी से चल रही थी। दादर सेंट्रल एक्सप्रेस पौने दो घंटा देरी से आई। अहमदाबाद एक्सप्रेस भी 2.05 घंटा देरी से आई।
डाउन रूट की पुरी से हरिद्वार की ओर जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस रात 3:33 बजे आने के स्थान पर साढ़े पांच घंटे देरी से सुबह 9:02 बजे ललितपुर पहुंची। झांसी दिल्ली की ओर जाने वाली डाउन रूट की सचखंड एक्सप्रेस 12.10 घंटा देरी से आई। सीतापुर एक्सप्रेस ढाई घंटा, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ढाई घंटा, समता एक्सप्रेस सवा दो घंटा, झेलम एक्सप्रेस एक घंटा, शताब्दी एक्सप्रेस 2.12 घंटा, दक्षिण एक्सप्रेस दो घंटा तक देरी से ललितपुर स्टेशन पर आईं।