फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अपार आईडी बनाने में सुस्ती पर 116 विद्यालयों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बच्चों की अपार आईडी बनाने में रुचि न लेने वाले 116 निजी स्कूलों को बीएसए ने मान्यता समाप्त करने का नोटिस दिया है। ये सभी ऐसे विद्यालय हैं, जिन्होंने अपार आईडी बनाने का काम शुरू ही नहीं किया है। इनकी प्रगति शून्य है। वहीं, सरकारी स्कूलों की प्रगति 83 फीसदी तक पहुंच गई है।
यहां 1357 परिषदीय व कंपोजिट विद्यालय हैं, इनमें 1.71 लाख छात्र-छात्राएं हैं। वहीं, बेसिक शिक्षा विभाग अंतर्गत कक्षा एक से आठवीं तक के 144 मान्यता प्राप्त विद्यालय हैं। शासन के निर्देश पर सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की अपार आईडी बनाई जा रही है। इस आईडी में छात्रों की शिक्षा संबंधी पूरी जानकारी रहेगी। सरकारी विद्यालयों में अपार आईडी बनाए जाने का काम 83 फीसदी तक पहुंच गया है। यह आईडी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के बच्चों की भी बनाई जानी है। लेकिन, विभिन्न ब्लॉक अंतर्गत संचालित कक्षा एक से आठवीं तक के 144 मान्यता प्राप्त विद्यालयों में से 116 विद्यालयों ने अब तक एक भी आईडी जनरेट नहीं की है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रबंधकों व प्रधानाध्यापकों को पत्र जारी कर एक सप्ताह में अपार आईडी बनाने का काम पूरा करने के लिए पत्राचार किया था। मंगलवार को बीएसए ने अपार आईडी की समीक्षा की तो पाया कि 116 विद्यालयों की प्रगति शून्य है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इन सभी 116 मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रबंधकों व प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी किया है और तीन दिन में यू-डायस पोर्टल पर अपार आईडी जनरेट करने का काम पूरा कराने को कहा। कार्य पूरा न करने पर मान्यता समाप्त करने की चेतावनी दी है।

शून्य अपार आईडी वाले विद्यालय : ललितपुर नगर क्षेत्र के 41, ब्लॉक बार के तीन, ब्लॉक जखौरा के 31, महरौनी के आठ, बिरधा के 17, मड़ावरा के 15 और ब्लॉक तालबेहट क्षेत्र अंतर्गत एक विद्यालय की प्रगति शून्य पाई गई।
विज्ञापन


अपार आईडी बनाने में 116 मान्यता प्राप्त विद्यालयों की प्रगति शून्य पाई गई। इन सभी विद्यालयों के प्रबंधकों व प्रधानाध्यापकों को तीन दिन में काम पूरा न करने पर मान्यता समाप्त करने की चेतावनी दी है।
रणवीर सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें