फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियम तोड़ने में परहेज नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात नियम तोड़ने में परहेज नहीं
विज्ञापन

ललितपुर। शासन ने भले ही यातायात नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना राशि को दो गुना कर दिया हो, लेकिन वाहन चालकों पर इसका असर नजर नहीं आ रहा है। आलम यह है कि तीन सवारी पास वाहनों चार गुना सवारियों को ढोया जा रहा है। दो पहिया वाहन चालक तेज गति से शहर की सड़कों पर फर्राटे भर रहे हैं। इतना ही नहीं, वाहन चालक गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन से बात व ईयर फोन लगाने के नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।
वाहनों से आए दिन हो रहीं दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने व यातायात नियमों का पालन कराने के लिए जुर्माना राशि को दो गुना कर दिया गया है, जिससे दुर्घटनाओं पर लगाम लग सके। साथ ही आए दिन दुर्घटनाओं से हो रहीं मौतों को रोका जा सके। बढ़ाई गई जुर्माना राशि को लागू हुए दो हफ्ते का समय हो गया है। लेकिन, इसका असर वाहन चालकों पर नजर नहीं आ रहा है। हालत यह है कि शहर की सड़कों पर खुलेआम यातायात के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है।
विज्ञापन

गाड़ियों पर तय सवारियों से अधिक लोगों को बैठाया जा रहा है। कई चालक तो नाबालिग होने के बाद भी बिना रोक-टोक के वाहन चला रहे हैं। यह चालक सड़कों पर अनियंत्रित वाहन दौड़ा रहे हैं। साथ ही, बिना हेलमेट के दो पहिया वाहनों की संख्या अधिक देखी जा रही है। ऐसा ही नजारा शहर के कई कोचिंग सेंटरों व विद्यालयों के अलावा सड़कों पर देेखा जा सकता है। जहां पर कई स्कूली बच्चे दो पहिया वाहनों पर तीन लोगों को बैठाए घूमते रहते हैं। इतना ही नहीं, कई वाहनों में प्रेशर हार्न बज रहे हैं, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

टैक्सी चालक भी यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। टैक्सी को परिवहन विभाग ने तीन सवारियों को बैठाने की स्वीकृति दी है। लेकिन, तय संख्या से तीन गुना अधिक सवारियों को बैठाया जा रहा है। कुछ टैक्सी चालक नाबालिग हैं तो कुछ नशा भी करते हैं। कई चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है। इसके बाद भी सड़कों पर वाहन दौड़ा रहे हैं। इन्हें यातायात नियमों की जानकारी नहीं है, जिससे सड़कों पर आड़े- तिरछे तरीके से वाहनों का संचालन करते हैं। ऐसे में शहर में आए दिन जाम जैसे हालात हो जाते हैं।
बढ़ाई गई जुर्माना राशि को लागू हुए अभी 15 दिन हुए हैं। शहर में लगातार नियमों का उल्लंघन करने वालों से जुर्माना राशि वसूली जा रही है।
- नासिर अली, सहायक यातायात प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें