फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर साहब, तीन दिन से जांच के लिए कोई डॉक्टर नहीं आया

विज्ञापन
चिकित्सक से बात करते कमिश्नर - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
तालबेहट। कोविड एल- वन अटैच अस्पताल की अव्यवस्थाओं के बारे में एक मरीज द्वारा वीडियो वायरल करने के बाद सोमवार को कमिश्नर सुभाषचंद्र शर्मा ने अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से मोबाइल फोन पर वार्ता करके अस्पताल की हकीकत जानी। एक मरीज ने बताया कि अस्पताल में शौचालय और पानी की समस्या है। तीन दिन से जांच के लिए कोई डॉक्टर नहीं आया है। केवल भर्ती करते समय गेट पर ही दवा दी गई थी।
विज्ञापन

मरीज ने बताया कि परिजनों को बिना जांच के डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस पर कमिश्नर ने कहा कि 10 दिन के बाद लक्षण नहीं होने पर बगैर जांच के डिस्चार्ज करने का प्रावधान है। उन्होंने पानी और सफाई को लेकर व्यवस्थाएं ठीक करने का आश्वासन दिया। सोमवार को कमिश्नर राजकीय पॉलीटेक्निक में बने अटैच एल- वन अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मोबाइल फोन के जरिए भर्ती मरीजों से अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। कुछ मरीजों ने कमियां बताईं, इस पर उन्होंने टीम इंजार्च को कड़ी फटकार लगाते हुए मरीजों को समय से भोजन व पानी उपलब्ध कराने एवं शौचालयों की तत्काल सफाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सकों को मरीजों के साथ नम्रतापूर्ण व्यवहार रखते हुए नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
इसके बाद उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बनाए गए कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने मोबाइल से भर्ती मरीजों के नंबर मिला कर व्यवस्थाओं की हकीकत जानी।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक डा. बृजेश कुमार, एसडीएम मोहम्मद कमर, सीओ देवेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी पंकज सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
‘अमर उजाला’ ने अस्पताल में अव्यवस्थाओं की हकीकत उजागर की थी
बता दें कि ‘अमर उजाला’ ने कोविड अटैच अस्पताल की अव्यवस्थाओं की हकीकत उजागर की थी। इसे संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने एसडीएम तालबेहट को जांच के निर्देश दिए थे। उन्होंने जांच में पानी और शौचालय की समस्या देखी थी। लेकिन, इसके बाद भी शौचालय और पानी की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ था। इस खबर को भी ‘अमर उजाला’ ने अगले दिन प्रकाशित किया था। सोमवार को कमिश्नर ने जब मोबाइल फोन पर मरीजों से बात की तो उन्होंने भी शौचालय और पानी की समस्या बताई।
लेविल - 2 तालबेहट में बनाने पर जताई आपत्ति
तालबेहट। जनपद में बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या को देखते हुए प्रशासन अपनी तैयारी में जुट गया है। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बने कोविड एल- वन अस्पताल को एल - टू किए जाने की खबर पर व्यापारियों, जागरूक नागरिकों एवं गणमान्य लोगों ने कमिश्नर से विरोध जताया। लोगों का तर्क था कि कोविड की गाइडलाइन के अनुसार यह जिला मुख्यालय पर बनना चाहिए। परंतु, जिले का स्वास्थ्य विभाग इसे नगर की आबादी में बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बनाने जा रहा है, जिससे गंभीर मरीजों को भर्ती करने से संक्रमण फैलने का खतरा अधिक रहेगा। इस पर कमिश्नर ने कहा कि आप लोग इसका गलत विरोध कर रहे हैं। आप लोगों को खुश होना चाहिए कि नगर के गंभीर मरीजों को वेंटीलेटर की सुविधाए मिलेगी। इस पर सभी शांत हो गए।
लोगों को किया जागरूक
निरीक्षण के बाद कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से पेट्रोल पंप तक गश्त की। इस दौरान उन्होंने कई लोगों को बिना मास्क एवं सोशल डिस्टेसिंग के नियमों को दरकिनार कर देखा और उन्हें रोक कर समझाया। पेट्रोल पंप तिराहे पर लोगों को जागरूक करते हुए सभी से मास्क लगाने व सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने की अपील की। उन्होंने अधिकारियों से नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें