फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप का सामान नहीं, किसान परेशान

Wed, 21 Oct 2015 11:13 PM IST
ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। बुंदेलखंड विशेष पैकेज से क्षेत्र के किसानों की तकदीर बदलने के कितने ही वायदे किए गए हों, पर किसानों को अभी तक पैकेज का लाभ नहीं मिल सका है। स्थिति यह है कि पैकेज के अंतर्गत किसानों को नलकूप संयोजन दिए गए थे, लेकिन अभी भी बहुत से किसानों को नलकूप का सामान नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

 नलकूप के सामान को लेकर परेेेशान ढाई सैकड़ा किसान विद्युत स्टोर के चक्कर लगा रहे हैं। बुंदेलखंड पैकेज योजना के अंतर्गत जनपद में सिंचाई सुविधा के लाभ के लिए किसानों को सवा आठ सौ नलकूप संयोजन जारी किए गए। उक्त योजना में नलकूप संयोजन के लिए एक लाख 58 हजार रुपये की छूट दी गई है। इसके लिए किसानों से अनुबंध कर कार्य आदेश की प्रक्रिया के तहत उपखंड अधिकारी, अवर अभियंता, सुरक्षा निदेशालय व उपभोक्ताओं को पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गई। 
इसके बाद उस क्षेत्र के अवर अभियंता द्वारा स्टीमेट बनाकर उपभोक्ताओं को जॉब कार्ड जारी कर दिए गए। जॉब कार्ड में स्टीमेट के अनुसार नलकूप संयोजन के लिए सामान की मात्रा का विवरण विद्युत स्टोर को उपलब्ध करा दिया है। विद्युुत स्टोर से अब तक जॉब कार्ड के आधार पर करीब साढ़े पांच सौ किसानों को नलकूप संयोजन का सामान तो उपलब्ध करा दिया है, लेकिन अभी भी ढाई सौ किसानों को नलकूप संयोजन का सामान उपलब्ध नहीं कराया जा सका है, जिससे किसानों को सामान के लिए विद्युत स्टोर में अधिकारियों व कर्मचारियों के चक्कर लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है। जॉब कार्ड जमा कर चुके करीब डेढ़ सैकड़ा किसानों को अब तक कोई भी सामान उपलब्ध नहीं कराया गया है। किसानों ने इसकी शिकायत गत दिवस जिले के दौरे पर आए मुख्य अभियंता से की गई थी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकाला जा सका है।नलकूप संयोजन के लिए जरूरी सामान की डिमांड लगातार भेजी जा रही है, लेकिन सामान उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। इससे यह परेशानी हो रही है। फिंटिंग का सामान झांसी और अन्य सामान बांदा से मंगाया गया है। सामान उपलब्ध होते ही किसानों को वरीयता के आधार पर दिया जाएगा।- स्टोर इंचार्ज, रामगुलाम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें