फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 36 घंटे बाद भी बेतवा में बहे युवक का नहीं चला पता

Fri, 28 Aug 2026 11:50 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। सुकवां-डुकवां बांध के पास बेतवा नदी के तेज बहाव में बहे 19 वर्षीय सुखदेव का 36 घंटे बाद भी कोई पता नहीं चल सका है। नदी के उफान पर होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं चलाया जा पा रहा है। अब प्रशासन नदी का जलस्तर कम होने का इंतजार कर रहा है। हालांकि पुलिस की टीमें नदी के किनारे लगातार खोजबीन कर रही हैं।
विज्ञापन

थाना पूराकलां क्षेत्र के ग्राम बिरधा निवासी सुखदेव 26 अगस्त को दोस्तों के साथ सुकवां-डुकवां बांध पर पिकनिक मनाने गया था। यहां सेल्फी लेते समय पैर फिसलने से वह बेतवा नदी के तेज बहाव में गिर गया और बह गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू कराई गई। कई घंटे प्रयास के बाद भी नदी का बहाव तेज होने के कारण सफलता नहीं मिली।
स्थानीय गोताखोरों के प्रयास विफल रहने के बाद कानपुर से राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम को बुलाया गया। बृहस्पतिवार दोपहर 12 सदस्यीय टीम रेस्क्यू के लिए आवश्यक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने नदी का जायजा लिया, लेकिन तेज बहाव और उफान के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

एनडीआरएफ की टीम पूरे दिन नदी का बहाव और जलस्तर कम होने का इंतजार करती रही। रात तक भी पानी कम नहीं हुआ। इसके बाद टीम लौट गई। अब नदी का जलस्तर कम होने पर दोबारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किए जाने की उम्मीद है।
-
किनारों पर तलाश जारी
थानाध्यक्ष पूराकलां अजमेर सिंह भदौरिया ने बताया कि बेतवा नदी में बहे युवक की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। नदी के उफान पर होने के कारण फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना संभव नहीं है। जलस्तर कम होने का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस की टीमें नदी के किनारों पर लगातार खोजबीन कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें