फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेफिक्र रहें, कोरोना के कोई लक्षण नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। एक युवक को मोहल्ले के लोगों की शिकायत पर पकड़कर स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया। इसको लेकर दिन भर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा, लेकिन मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्पष्ट कर दिया है कि युवक में कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं। इसलिए घबराए नहीं।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला सरफयाना निवासी एक युवक वर्षों से अपने मामा के यहां रह रहा है। फरवरी के अंतिम सप्ताह में वह बाहर गया था। शनिवार को वापस लौट आया। इस पर मोहल्ले के लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम, प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी पंकज कुमार सिंह युवक के घर पर पहुंचे। उन्होंने मोहल्ले के लोगों एवं युवक की बात का सुना और बाद में युवक अपने साथ सीएचसी परीक्षण को ले आए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में युवक के जमात से आने पर चिकित्सकों ने जांच करने में ना- नुकर दिखाई, जिसके बाद उसे परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया। हांलाकि, युवक ने बताया कि उसका परीक्षण हो चुका है, परंतु मोहल्ले के लोगों के सामने वह अपने परीक्षण का कोई प्रपत्र नहीं दिखा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक 27 फरवरी से जिले में है। उसकी जांच की जा चुकी है। उसमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं। इसलिए बेफिक्र रहें। घबराने की कोई बात नहीं है।
- डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें