फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: भाईदूज पर नहीं होगी बसों की कमी, रोडवेज ने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में भाईदूज के पर्व पर यातायात की समस्या नहीं होगी। दस रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने इसकी तैयारियां पूर्ण कल लीं हैं।
विज्ञापन

दिवाली पर भले ही रोडवेज बसों का संकट रहा हो। लेकिन, अब विभागीय अधिकारियों का दावा है कि भाईदूज के पर्व पर ललितपुर में संचालित सभी बसों को चलाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां कर लीं हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि झांसी-ललितपुर रुट पर सभी बसें चलाई जाएंगी। साथ ही नए परमिट के आधार पर जिन रुटों पर बसें चल रहीं थीं, उन पर लगातार चलाई जाएंगी। इस तरह से लगभग दस बसों का संचालन किया जाएगा। इससे अब यात्रियों को भाईदूज के पर्व पर बसों की कमी नहीं खलेगी।
विज्ञापन

-
इन रुटों पर होगा बसों का संचालन
- झांसी वाया ललितपुर सौजना महरौनी
- मड़ावरा-झांसी वाया ललितपुर
- मदनपुरा झांसी वाया ललितपुर
- झांसी-ललितपुर वाया जखौरा
- झांसी-कैलगुवां वाया तालबेहट
- बालाबेहट-झांसी वाया ललितपुर
- पाली-झांसी वाया ललितपुर
- झांसी ललितपुर नानस्टाॅफ
- ललितपुर कानपुर वाया झांसी
- ललितपुर-लखनऊ वाया झांसी
-
भाईदूज पर ललितपुर में संचालित सभी बसों को चलाया जाएगा। इसकी तैयारियां कर ली हैं।
-उमेश चंद्र आर्या, क्षेत्रीय प्रबंधक, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें