फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अटारी में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला छात्रा का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना पाली अंतर्गत ग्राम करमरा निवासी 17 वर्षीय इंटरमीडिएट की छात्रा रितु राजपूत का शव मंगलवार की सुबह घर के अंदर म्यांरी पर दुपट्टे के फंदे से लटकता हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। परिजनों ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या करना बताया है।
विज्ञापन

मृतका के ताऊ चंद्रभान सिंह ने बताया कि सोमवार की रात को उसकी भतीजी रितु राजपूत खाना खाने के बाद अपने माता- पिता के साथ सो रही थी। मंगलवार की सुबह दादा खूबसिंह खेत पर सिंचाई के लिए गए थे। पिता मुकेश और मां गीता घर के पास बाड़े में गाय-भैंस को चारा डालने के लिए गए थे। कुछ देर बाद जब पिता घर आया और अटारी में गया तो यहां रितु म्यांरी पर दुपट्टा के फंदे से मृतावस्था में लटकी मिली। सूचना पर अन्य परिजन व थाना पाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। मृतका दो भाइयों की इकलौती बहन थी। ताऊ ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है। सीओ पाली राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें