फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण शिविरों में नहीं हैं लोगों के बैठने व पानी के इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। डीएम के लगातार निर्देश के बाद भी वैक्सीनेशन सेंटरों पर सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। यहां पर आने वाले लोगों के लिए न तो बैठने की व्यवस्था की गई है और न ही पेयजल के लिए पानी की। ऐसे में आने वाले लोगों को जमीन पर बैठना पड़ रहा है। कई पेड़ों का सहारा लेकर बैठ जाते हैं। बुजुर्ग लोग लाइनों में बैठ कर खिसक-खिसक कर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

वैक्सीनेशन के प्रति चलाए गए जागरूकता अभियान से लोगों की भीड़ उमड़ रही है। केंद्र पर आने वाले लोगों को बैठने व छाया व पेयजल की पर्याप्त व्यवस्थाएं करने के लिए जिलाधिकारी द्वारा लगातार कोविड-19 कोर कमेटी की बैठक में निर्देश दिए जा रहे हैं। लेकिन कोविड वैक्सीनेशन सेंटरों पर सुविधाएं मुहैया नहीं हो सकी हैं। ऐसी ही स्थिति शहर में संचालित विभिन्न वैक्सीनेशन सेंटरों पर बनी हुई है। इनमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में सुबह से ही भीड़ जुट गई। अधिक भीड़ होने से लोग खड़े रहकर थक गए और डीपीआरओ कार्यालय के बगल वाली जाली के पास जमीन व कुछ लोग पत्थरों पर बैठे नजर आए। लोग जमीन पर बैठने को मजबूर थे। वहीं रैन बसैरा में भी टीकाकरण कराने आए लोगों को अव्यवस्थाओं से जूझना पड़ा। यहां पर बारी आने के इंतजार में लोग खड़े रहकर थक गए। काफी देर बाद खुले मैदान में मिट्टी में बैठे रहे। पानी के लिए भी पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। इसके साथ ही जिला अस्पताल में भी सुविधाओं का अभाव है। यहां पर शौचालयों की सुविधा तो है, लेकिन पेयजल व बैठने के इंतजाम पर्याप्त नहीं है। वहीं रावर इंटर कॉलेज में भी बैठने के लिए सीटें कम पड़ रही हैं। पानी की भी समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

----
कोविड वैक्सीनेशन शिविरों में महिलाओं केे अलग से लाइन लगवाई जाए। बैठने के लिए भी अलग से व्यवस्थाएं कराई जाएं।
- आरती
----
टीकाकरण में आए लोगों को बारी आने तक काफी इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में पेयजल व बैठने की व्यवस्था की जाए।
- रामदास
----
तीसरी लहर से बचाव को लेकर लोग वैक्सीन के लिए प्रेरित हो रहे हैं। अधिक लोग टीकाकरण को पहुंच रहे हैं। ऐसे में छाया की व्यवस्था की जाए।
- फूलचंद्र
----
टीकाकरण सेंटरों पर कुर्सियां रखवाई जाएं। जिससे लोग टीकाकरण के पहले व बाद में सुविधा से बैठ सकें।
- अरविंद
----
शिविरों में टीकाकरण के लिए अधिक लोगों की भीड़ जुट रही है। टीकाकरण के बाद बैठने की व्यवस्था की गई है।
- डा. हुसैन खान
नोडल अधिकारी कोविड टीकाकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें