फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: नेहरू नगर में स्कूल न सड़क, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर तीन मोहल्ला नेहरू नगर में मूलभूत सुविधाएं तो दूर बच्चों को पढ़ाई के लिए विद्यालय तक नहीं है। बच्चे रेलवे लाइन को पार कर दूसरी ओर पढ़ने जा रहे हैं।
फुट ओवर ब्रिज न होने से लाइन क्रॉस करने में दिक्कत हो रही है। दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है। यही नहीं गलियों में सड़क न होने से कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मोहल्ला नेहरू नगर में लगभग 12 हजार की आबादी है। वार्ड में एक भी सरकारी विद्यालय नहीं है। यहां 30 गलियां कच्ची हैं। इन मार्गों से निकलना तक दुश्वार हो जाता है। बारिश से कच्चे रास्तों में जलभराव हो गया है, कई जगह कीचड़ हो गई है। ऐसे में निकलना तक दुश्वार हो गया है।
गंदगी और जलभराव से पनप रहे मच्छरों से बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। यह हाल हाल कात्यायनी मंदिर वाली गली, कात्यायनी मंदिर के सामने, टंकी के पास से देवगढ़ ओवरब्रिज को जोड़ने वाले मार्ग समेत कई गलियों की बनी हुई है। वार्ड में लगे 70 हैंडपंप में गर्मियों में 50 सूख जाते हैँ। इससे पानी की दिक्कत हो जाती है।
विज्ञापन

वीरान पड़ा अंबेडकर पार्क
देवगढ़-बुढ़वार बायपास मार्ग में आंबेडकर पार्क की भूमि प्रस्तावित है। इसमें डॉ. आबेडकर की प्रतिमा लगी हुई है। लेकिन वर्तमान में पार्क में जलभराव व घास लगा हुआ है। पार्क का निर्माण न होने से बदहाल हालत में हो गया है। अब प्रतिमा तक पहुंचना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें