फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज में रैंप नहीं, डायलिसिस मरीजों की बढ़ी मुश्किलें

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में निर्मित सड़क - संवाद
विज्ञापन
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में किडनी के मरीजों को डायलिसिस यूनिट तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है।
विज्ञापन

लाखों रुपये की लागत से बनी सीसी सड़क पर चढ़ने के लिए रैंप नहीं बनाया गया है। यह सड़क भूतल से लगभग एक फीट से अधिक ऊंचाई पर है, जिससे वाहन इस पर नहीं चढ़ पाते। कॉलेज प्रशासन ने पुराने भवन से नए भवन तक यह सड़क बनवाई है। प्रतिदिन 15 से 20 किडनी मरीज इस समस्या से जूझ रहे हैं। चार पहिया वाहन ऊंचाई देखकर रुक जाते हैं, जबकि दो पहिया वाहन चालकों को अनियंत्रित होकर गिरने का भय रहता है। कुछ लोगों ने पत्थर और मिट्टी डालकर खतरनाक अस्थायी रैंप बनाए हैं। इससे हादसे का भय बना रहता है।
विज्ञापन

सड़का का निर्माण कार्य पूरा हो गया, नाली का निर्माण कराया जा रहा है। ठेकेदार को पहले सड़क के दोनों ओर रैंप बनाने के लिए निर्देशित किया जाएगा।-डॉ. गजेंद्र सिंह, सीएमएस, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें