फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: खाद मिलने की आस में दिनभर लाइन में लगे रहे किसान

विज्ञापन
सहकारी बी-पैक्स  समिति पर खाद मिलने की जानकारी लेता किसान। संवाद
विज्ञापन
मड़ावरा। साधन सहकारी समिति के सचिवों और कार्मिकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से डीएपी खाद का वितरण पूरी तरह ठप हो गया है। इससे किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। सोमवार को मड़ावरा स्थित समितियों पर डीएपी खाद मिलने की उम्मीद से पहुंचे किसान दिनभर लाइन में लगे रहे। देर शाम मायूस होकर बिना खाद के लौट गए।
विज्ञापन

यह हड़ताल उत्तर प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी संघ, शाखा-ललितपुर के आह्वान पर हो रही है। जिले के समस्त समिति सचिव, प्रभारी सचिव और कर्मचारी इसमें शामिल हैं। कर्मचारियों की मुख्य मांग राज्यकोष सहायता से वेतन प्राप्त करना है। उन्होंने कहा कि मांग पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। हड़ताल के कारण समितियों का कामकाज पूरी तरह रुक गया है। इसका खामियाजा क्षेत्र के अन्नदाताओं को भुगतना पड़ रहा है। पलेवा पिछड़ जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें