फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलों में संशोधन को बिजली विभाग ने कसी कमर

Mon, 28 Mar 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
bidhut department, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर।  विद्युत विभाग द्वारा कंप्यूटर की तकनीकी खराबी के कारण बने गलत बिलों को संशोधित करने व नए संयोजनों की फीडिंग का बचा कार्य तेजी से कराया जा रहा है। बिलों में संशोधन को विभाग द्वारा कार्यालय में सप्ताह में दो दिवसीय शिविर लगाकर उपभोक्ताओं की समस्याएं दूर की जा रहीं हैं।
विज्ञापन


उप्र पावर कार्पोरेशन के अधिकारियों द्वारा विभागीय अधिकारियों के साथ हर माह होने वाली वीडियो कांफ्रेंसिंग में राजस्व वसूली व विद्युत चोरी रोकने को गंभीरता से लेते हुए श्रेणीवार हर उपभोक्ता का डाटा मांगा जा रहा है। वहीं, हर माह होने वाली विद्युत बिलिंग में बहुत से उपभोक्ताओं के बिलों में भारी गड़बड़ी की शिकायतें भी आ रही हैं।  ऐसे उपभोक्ताओं की शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्युत कार्यालय में दो दिन विशेष शिविर लगाकर पूरी की जा रही है।

साथ ही गलत बिलों के संशोधन का कार्य करते हुए बिलों की ऑनलाइन फीडिंग की जा रही है।  शहर में ऐसे सैकड़ों उपभोक्ता हैं, जिनमें से किसी की रीडिंग गलत है, तो किसी का लोड खपत से अधिक या कम कर दिया गया है। साथ ही किसी का बिल रीडिंग से नहीं, बल्कि आईडीएफ (बिना रीडिंग का बिल) फिक्स यूनिट के हिसाब से दिया जा रहा है।  
विज्ञापन


वहीं, शहरी क्षेत्र में विद्युत अभियान के दौरान निर्गत किए जाने वाले नए विद्युत संयोजनों को अब तक फीड नहीं किया जा सका है। विद्युत बिलों में तकनीकी खामी के कारण गलत बिलों में संशोधन को नझाई बाजार उपखंड कार्यालय में उपभोक्ताओं का तांता लगा रहता है। ऐसे में विभाग द्वारा अब सप्ताह में दो दिवसीय शिविर लगाकर बिलों में संशोधन किया जा रहा है। बिलों में खपत के अनुसार अधिक धनराशि के बिल थमाए जाने की शिकायतें उपभोक्ताओं ने उपखंड अधिकारी अखिलेश कुमार से की हैं। हालांकि, इनमें बहुत से उपभोक्ता अधिक खपत होने के बाद भी बिलों से संतुष्ट नहीं हैं, जबकि बहुतों ने तो कमी न होने पर भी बिल संशोधन की अर्जी दे रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें