फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: खंभा न कनेक्शन, फिर भी रोशन हो रहे मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बाईपास स्थित बड़ी नहर रोड के पास अहिल्याबाई नगर एवं शिवधाम कॉलोनियाें में निर्माण के सालों बाद भी अब तक विद्युतीकरण नहीं कराया गया है। इन कॉलोनी में न तो खंभा, लाइन और न ही मीटर लगे हैं, इसके बाद भी यहां दो सैकड़ा से अधिक मकान जुगाड़ की बिजली से रोशन हो रहे हैं।
कॉलोनी के बाहर लगे विद्युत खंभों या ट्रांसफार्मरों से सैकड़ों मीटर दूर से मकानों की छतों पर पतले विद्युत तारों का जाल बिछा हुआ है, जिनके माध्यम से बिजली अवैध रूप से घर-घर पहुंच रही है। बड़ी नहर रोड के पास अहिल्याबाई नगर एवं शिवधाम कॉलोनियां बनाई गई हैं और काॅलोनाइजरों द्वारा भी प्लॉट बेचकर खूब मुनाफा कमाया गया।
विज्ञापन

यहां करीब दो सौ से अधिक मकानों का निर्माण हो गया है, लेकिन अब तक यहां विद्युतीकरण ही नहीं कराया गया और न ही इसका कोई प्लान ही भविष्य के लिए तैयार किया गया है। विद्युतीकरण तो नहीं हो सका। मकान बनने पर लोगों ने बिजली विभाग में विद्युत कनेक्शनों के लिए आवेदन भी किए, लेकिन उनके लंबे-चौड़े स्टीमेट बनने के चलते कनेक्शन नहीं हो सके, जिससे परेशान होकर यहां के वाशिंदों ने सैकड़ों मीटर दूर से पतले तार डलवाकर जुगाड़ से बिजली की व्यवस्था कर ली और अब यहां लगभग हर घर रोशन हो रहे हैं। यहां मकानों की छतों या खाली प्लॉटों में बल्लियाें पर तारों का जाल बिछा हुआ है।
-
फोटो-25
कैप्सन-प्रान सिंह।
बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया था, लेकिन नब्बे हजार रुपये का स्टीमेट बना दिया, जबकि ट्रांसफार्मर से उसके मकान की दूरी दस मीटर तक ही है। स्टीमेट की इतनी अधिक धनराशि जमा नहीं कर सकता। अवैध कॉलोनी बताकर कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है।
-प्रान सिंह।
-
फोटो-26
कैप्सन-दीपक कुमार सेन।
बिजली विभाग से कनेक्शन के लिए कई बार प्रयास कर चुके हैं, लेकिन जो भी आवेदन करता तो एक मकान का ही अस्सी नब्बे हजार या एक से डेढ़ लाख रुपये तक के स्टीमेट बनाया जा रहा है, जिससे कनेक्शन लेने में दिक्कत आ रही है। यहां अब तक किसी को भी कनेक्शन नहीं दिया गया है, जिससे आए दिन परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

-दीपक कुमार सेन।

कॉलोलाइजरों द्वारा यहां कॉलोनी तो डेवलप की गईं, लेकिन विद्युतीकरण नहीं कराया गया है। यदि नियमानुसार विद्युतीकरण के लिए स्टीमेट की धनराशि प्राप्त होती है, तो काॅलोनी में बिजली कनेक्शन कराया जाएगा और यहां जांच करवाकर अवैध रूप से बिजली जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पहले भी यहां अवैध रूप से बिजली चोरी पकड़े जाने पर एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
-राजीव कालरा, अधीक्षण अभियंता विद्युत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें