फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं माने आदेश, बिना हेलमेट दिया पेट्रोल

Wed, 05 Jul 2017 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
petrol pump, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर। सड़क सुरक्षा समिति में जिलाधिकारी द्वारा जिला पूर्ति अधिकारी समेत पेट्रोल पंप संचालकों को बिना हेलमेट पेट्रोल, डीजल नहीं देने के आदेश पहले दिन ही अमल में नहीं लाए जा सके हैं। शहर के पेट्रोल पंपों पर मंगलवार को भी बिना हेलमेट के वाहन चालकों को खूब पेट्रोल दिया गया।      सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में लगातार इजाफा होने के चलते जिला प्रशासन ने पेट्रोल पंप संचालकों को बिना हेलमेट के वाहन चालकों को ईंधन नहीं देने के निर्देश जारी किए थे।
विज्ञापन


जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने जिला पूर्ति अधिकारी, सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में समस्त डीजल, पेट्रोलपंप धारकों को सड़क दुघर्टनाओं में नियंत्रण के लिए सोमवार को निर्देश दिए थे कि वाहन स्वामियों व वाहन चालकों को बिना हेलमेट या बिना सीट बेल्ट के प्रयोग के ईंधन की आपूर्ति न की जाए। यदि किसी डीजल पंपधारक द्वारा उक्त आदेश की अवहेलना की जाती है तो उनके विरुद्घ नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। लेकिन जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी  मंगलवार को पेट्रोल पंपों पर ऐसा कुछ भी नजर नहीं आया। न तो पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा लोगों को हेलमेट व सीट बेल्ट के लिए प्रेरित करते ही देखा गया और न ही बिना हेलमेट वाहन चालकों को पेट्रोल पंप पर कोई मनाही देखी गई। सभी पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट के खूब पेट्रोल दिया जाता रहा।

ऐसे में जहां एक ओर जिला प्रशासन द्वारा बिना हेलमेट वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं देने का संदेश दिया गया था, वहीं मंगलवार को ऐसे आदेशों को पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा ठेंगा दिखाया गया और पूर्व की भांति पेट्रोल दिया जाता रहा। वहीं जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा भी पेट्रोल पंपों पर जाकर कोई कार्रवाई भी नहीं की गई। इससे जहां लोगों में हेलमेट की उपयोगिता के बारे में अनदेखा किया जा रहा है, वहीं पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा डीएम का आदेश नहीं मानकार वाहन संचालकों का भी मनोवल बढ़ता है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं देने के खुद के आदेश को मनवाने में कहां तक सफल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें