फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गल्ला मंडी में नहीं किया जा रहा कोरोना से बचाव

विज्ञापन
गल्ला मंडी स्थित फल मंडी में लगी लोगों की भीड़ - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। गल्ला मंडी स्थित फल मंडी में कोरोना संक्रमण से बचाव के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। यहां पर न तो व्यापारी और न ही किसान मुंह पर मास्क व सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। यह सब मंडी के गेट पर हो रहा है और जिम्मेदार अपने कक्षों से बाहर नहीं निकल रहे हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन में फल व सब्जी मंडी को नझाई बाजार से गल्ला मंडी में शिफ्ट कर दिया गया है, ताकि शहर में कोरोना के संक्रमण से बचाव किया जा सके। नझाई बाजार में जगह कम होने से सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो पा रहा था, लोगों को मजबूरन की एक-दूसरे के पास ही खड़ा होना पड़ रहा था। इससे कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव व अन्य नियमों का पालन नहीं हो पा रहा था। सब्जी व फलों से फैलने वाली गंदगी से संक्रमण फैलने का खतरा बना रहा था। इसको लेकर जिला प्रशासन ने सब्जी मंडी को लॉकडाउन में यहां से हटाकर नवीन कृषि उत्पादन मंडी में शिफ्ट कर दिया।
लेकिन, फल व सब्जी मंडी में लोग कोरोना से बचाव नहीं कर रहे हैं। व्यापारी व किसान दोनों ही मॉस्क व सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। लोग बिना मॉस्क के ही एक- दूसरे से सटे हुए खड़े रहते हैं। मंडी में जामुन का व्यापार जोरों से चल रहा है। जिले भर से किसान व जामुन के व्यापारी फल बेचने के लिए आ रहे हैं। जहां पर दोपहर में काफी भीड़ रहती है। यहां पर गांव से आने वाले किसान भी बिना मॉस्क व तोलिया के आ रहे हैं। व्यापारी व अन्य पल्लेदार भी मुंह पर मॉस्क व गमछा नहीं बांध रहे हैं। इतना ही नहीं सभी लोग सामाजिक दूरी का पालन भी नहीं कर रहे हैं। इससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन

---------
गल्ला मंडी में फल व सब्जी व्यापारियों और किसानों द्वारा कोरोना से बचाव करने के नियमों का पालन न करने का मामला संज्ञान में आया है। सभी को मुंह पर मॉस्क व सामाजिक दूरी का पालन कराया जाएगा। न करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- एसपी सिंह
अपर उपजिलाधिकारी/ प्रभारी मंडी सचिव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें