जाखलौन/ललितपुर। ब्लॉक बिरधा के ग्राम जाखलौन में वैक्सीन सेंटर पर टीका लगवाने पहुंच रहे लोगों को असुविधाओं से जूझना पड़ रहा है। यहां पर इकलौते सेंटर होने से अधिक भीड़ जुटने से सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो पा रहा है। इतना ही नहीं धूप से बचाव को न तो छाया है और नहीं बैठने के लिए व्यवस्था है। कड़ी धूप में टीका लगवाने के लिए लोग मजबूर हो रहे हैं।
ब्लॉक बिरधा के ग्राम जाखलौन उपकेंद्र पर टीकाकरण कराने के लिए लोग सुबह से ही कतारों में लग जाते हैं। यहां पर तैनात कर्मचारी देरी से आने के कारण लोगों को काफी देर कर धूप में खड़ रहना पड़ रहा है। वैक्सीन खत्म होने तक लोगों केे धूप में ही खड़ा रहना पड़ रहा है। प्रतिदिन डोज कम होने से लोग टीका लगवाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। यहां पर न तो बैठने की व्यवस्था की गई है और न ही धूप से बचाव को टेंट लगाए गए हैं। सुरक्षा व शांति के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है, लेकिन संक्रमण से बचाव को लेकर उदासीन है। बिना मास्क के लोग लाइनों में लगे हैं। साथ ही सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो पा रहा है। इससे संक्रमण बढ़ने का खतरा बना हुआ है।