फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क और नाली के अभाव में रास्ते में हो रहा जलभराव

विज्ञापन
आदाजपुरा में सड़क पर भरा नाली का गंदा पानी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। आजादपुरा की एक गली में सड़क और नाली का निर्माण नहीं कराया गया है। इससे घरों का दूषित पानी रास्ते में भर रहा है। लोगों को बीमारियों का खतरा सता रहा है। दूषित पानी से निकलना पड़ रहा है। सूचना देने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के विस्तार के बाद से जुड़े क्षेत्रों के बहुत से मोहल्लों की गलियों में सड़क, नाली और बिजली की समस्या का समाधान नहीं किया गया है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। गलियों में नाली नहीं होने से रास्तों में दूषित पानी भर जाता है। जिससे कच्ची गलियों में पैदल चलने में भी गिरने का भय बना रहता है। नए क्षेत्र तो दूर कई पुराने क्षेत्र भी ऐसे हैं, जहां पर सड़क और नाली की सुविधा नहीं है।
आजादपुरा में गोपाल के मकान से मोहल्ले में सड़क का निर्माण नहीं किया गया है और न ही घरों से निकलने वाले दूषित पानी की निकासी के लिए नाली का निर्माण किया गया है। इससे दूषित पानी रास्तों में जमा हो रहा है। रास्ते कच्चे होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। मच्छरजनित बीमारियों के होने का खतरा भी सता रहा है। घर से बाहर निकलने पर दुर्गंध आ रही है। लोगों को बाहर बैठना मुश्किल हो रहा है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि नगर पालिका को कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन दूषित पानी की निकासी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

गली में नाली के अभाव में दूषित पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। गंदा पानी जमा होने से दुर्गंध आ रही है। शीघ्र ही सफाई कराई जाए।
- नंदराम कुुशवाहा
नगर पालिका द्वारा गली में सड़क व नाली बनाने के लिए टेंडर किया जा चुका है। लॉकडाउन के समाप्त होते ही निर्माण कार्य शुरु किया जाएगा।
- हरीओम, सभासद
गली में सड़क का निर्माण नहीं होने से लोगों को निकलने में परेशानी हो रही है। रास्ते में पानी जमा होने से बच्चों के निकलने में गिरने का भय बना रहता है।
विज्ञापन

- सीताराम
आजादपुरा में गली में नाली के अभाव में पानी रास्ते में पानी जमा होने की जानकारी हुई है। इसका निरीक्षण कराकर पानी की निकासी कराई जाएगी।
- एसपी सिंह, प्रभारी अधिशासी अधिकारी/ डिप्टी कलेक्टर

आदाजपुरा में गंदगी से भरी पड़ी नाली- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें