आजादपुरा की एक गली में सड़क और नाली का निर्माण नहीं कराया गया है। इससे घरों का दूषित पानी रास्ते में भर रहा है। लोगों को बीमारियों का खतरा सता रहा है। दूषित पानी से निकलना पड़ रहा है। सूचना देने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। नगर पालिका परिषद के विस्तार के बाद आजादपुरा में गोपाल के मकान से मोहल्ले में सड़क का निर्माण नहीं किया गया है और न ही घरों से निकलने वाले दूषित पानी की निकासी के लिए नाली का निर्माण किया गया है। इससे दूषित पानी रास्तों में जमा हो रहा है। रास्ते कच्चे होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। मच्छरजनित बीमारियों के होने का खतरा भी सता रहा है। घर से बाहर निकलने पर दुर्गंध आ रही है। लोगों को बाहर बैठना मुश्किल हो रहा है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि नगर पालिका को कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन दूषित पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। प्रभारी अधिशासी अधिकारी/ डिप्टी कलेक्टर एसपी सिंह ने कहा कि आजादपुरा में गली में नाली के अभाव में पानी रास्ते में पानी जमा होने की जानकारी हुई है। इसका निरीक्षण कराकर पानी की निकासी कराई जाएगी।