फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: इमरजेंसी मेंं नहीं चिकित्सकों का विवरण, मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
- विभिन्न विभागों के चिकित्सक न होने से नहीं मिल पा रहा उपचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मेडिकल काॅलेज स्थित इमरजेंसी में चिकित्सकों का विवरण पटल पर अंकित नहीं है। ऐेसे में आने वाले मरीजों को जानकारी नहीं हो पाती है। साथ ही विभिन्न विभागों के चिकित्सक न होने से समुचित उपचार तक नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी को नियमों की अनदेखी कर संचालित किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज होने के बाद भी अबतक अलग-अलग विभागों के चिकित्सक सेवाएं नहीं दे रहे हैं। वर्तमान में महज एक इमरजेंसी मेडिकल ऑफीसर और एक जेआर के अलावा फार्मासिस्ट व अन्य कर्मचारियों के सहारे संचालित हो रही है। कॉलेज प्रशासन अपनी कमियों को छुपाने के लिए सभी चिकित्सकों का विवरण तक अंकित नहीं कर रहा है। जिससे मरीजों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

-
फोटो- 11
कैप्सन- रिंकू बिदुआ
इमरजेंसी में चिकित्सकों की विशेषज्ञता व मोबाइल नंबर अंकित नहीं है। न ही किसी ऑनकॉल चिकित्सक का नंबर अंकित है।
- रिंकू बिदुआ
-
फोटो- 12
कैप्सन- राजेंद्र पटेल
इमरजेंसी में चिकित्सकों का समुचित विवरण अंकित न होने से परेशानी होती है। सभी चिकित्सकों के नाम अंकित किए जाए।
- राजेंद्र पटेल
-
इमरजेंसी का विस्तार किया जाना है। इसका प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया है। जल्द ही व्यवस्थित बनाया जाएगा।
- डॉ. विशाल जैन, सहायक आचार्य, मीडिया प्रभारी मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें