फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दर्जन की जांच आई, नहीं हुई किसी में पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोरोना संक्रमण के खतरे से अभी जिला दूर है। जिले से अब तक 65 जांचों के सैंपल लिए गए हैं, इनमें 37 की रिर्पोट निगेटिव रही है। सोमवार को 28 व्यक्तियों की कम्युनिटी सैंपलिंग कर जांच को भेजी गई है। यह भी अच्छी खबर है कि अब जांच के लिए सैंपल सैफई नहीं जाएंगे, बल्कि झांसी के मेडिकल स्टोर में ही सैंपल की जांच होने लगी है। इससे जांच में कम समय लगेगा।
विज्ञापन

अभी देश में कोरोना वायरस संक्रमण को नियंत्रण करने केे प्राथमिकता से लिया जा रहा है। इस कारण लॉकडाउन चल रहा है। इसके अलावा स्वास्थ्य सेवाएं भी बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है। जिले के संभावित मरीजों की जांच में अधिक परेशानी हो रही थी, आसपास में जांच की सुविधा नहीं होने से सैंपल को सैफई भेजा रहा था। जहां पर नंबर लगाकर जांच हो पा रही थी। इससे रिपोर्ट आने में देरी लग रही थी, इससे संक्रमण को नियंत्रण करने में दिक्कतें आ रही थी। लेकिन, अब झांसी में कोराना वायरस के संक्रमण की जांच की सुविधा शुरू होने से राहत मिल गई है। अब जिले से भेजी जाने वाली रिर्पोट की पुष्टि कम समय में हो सकेगी।
जनपद से लगभग दो दर्जन व्यक्तियों के सैंपल सैफई भेज कर जांच कराई गई। जहां पर नंबर लगने से दो दिन तक इंतजार करना पड़ा। हालांकि, सभी जांचें निगेटिव रहीं है। इसके साथ ही एक दर्जन जांचें झांसी भेजी गईं, वह भी निगेटिव रहीं।
विज्ञापन

28 व्यक्तियों का भेजा सैंपल
सोमवार को जनपद में बाहर से आने वाले 28 व्यक्तियों की कम्युनिटी सैंपलिंग कराई गई है, जिसे जांच के लिए महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी भेजा गया है। रिर्पोट आने तक इन लोगों को क्वारंटीन में रखा गया है।
जनपद में अभी तक राहत बनी हुई है। बाहर आने वाले व्यक्तियों में 37 की रिपोर्ट निगेटिव रही और सोमवार को 28 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। अब झांसी में ही जांच की सुविधा हो गई है, जिससे रिपोर्ट जल्द मिलने लगी है।
विज्ञापन

- डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें