फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गल्ला मंडी में खरीद शुरू, किसानों को राहत

विज्ञापन
कैप्सन - 5- गल्ला मंडी में गेहूं तौलते मजदूर - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
तालबेहट। सरकारी खरीद केंद्रों पर गेहूं खरीद प्रारंभ होने से पहले गल्ला मंडी में खरीद शुरू हो गई। इससे क्षेत्र का किसान खुश है। पर, कुछ व्यापारी गांव- गांव जाकर गेहूं खरीद रहे हैं। गल्ला मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है, जो वर्तमान हालातों को देखते हुए अनिवार्य है।
विज्ञापन

तालबेहट में गल्ला मंडी स्थापित लगभग तीन वर्ष से अधिक हो गए हैं, पर कुछ वजह से वहां खरीद का कार्य आज तक प्रारंभ नहीं हो सका। इस बार वहां जनपद में सबसे पहले खरीद का कार्य शुरू हो गया है, जिससे गांवों से अपना अनाज लेकर आने वाले किसानों को झांसी या ललितपुर नहीं जाना पड़ रहा है, न व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर जाना पड़ रहा है। किसान अब अपनी उपज लेकर सीधा गल्ला मंडी जा रहा है, जिससे उसे उसकी उपज का वाजिब दाम मिलने लगा है।
बताते चलें कि इस समय किसानों की फसल कटाई का काम चल रहा है और उन्हें पैसों की काफी आवश्यकता होती है। ऐसी हालत में गल्ला मंडी चालू होने से किसानों को साहूकारों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिल गई है।
विज्ञापन

-----------
गल्ला मंडी में खरीद शुरू हो चुकी है। कितने परमिट जारी हुए है, इसकी जानकारी नहीं है। बुधवार से सरकारी खरीद प्रारंभ हो जाएगी।
- मोहम्मद कमर, एसडीएम तालबेहट।
-------------------------------
गांव- गांव खरीद को जा रहे लाइसेंसी
तालबेहट। सरकार ने भले ही किसानों के हित के लिए जगह- जगह गल्ला मंडी खुलवा दी हों, पर, कुछ व्यापारी आज भी सरकार की मंशा पर पानी फेरते हुए सुबह से ही अपने निजी वाहन ग्रामीण क्षेत्रों में भेजकर किसानों से कम कीमत पर उनकी उपज खरीदने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें