फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश सीमा से किसी को आने- जाने न दिया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोरोना वायरस महामारी से बचाव के लिए अन्य जनपदों से आने वाले लोगों पर रोक लगाई गई है और मध्य प्रदेश से सटी सीमाओं को सील किया गया है। इसके बाद भी कई लोग नदियों या पगडंडियों के रास्ते जिले में आने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर जिला एवं पुलिस प्रशासन निगरानी रख रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल व पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने जखौरा थाना क्षेत्र में निकली वेतवा नदी के किनारे ग्रामीण क्षेत्रों से लगी जिला की मध्य प्रदेश सीमा का निरीक्षण किया। इन क्षेत्रों में तैनात पुलिस कर्मचारियों को किसी को भी सीमा पार नहीं करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान राज्य की सीमाएं पूरी तरह से सील हैं और इस दौरान नदी या पगडंडियों के रास्ते कोई भी अन्य जनपद से आने वाला िजले की सीमा में प्रवेश न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें