फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बिजली गिरने से नाैवीं के छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना ले गए शव, थाना बार के ग्राम जरावली में हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। थाना बार के ग्राम जरावली में बृस्पतिवार रात तेज हवा और बूंदाबांदी के दौरान बिजली गिरने से कक्षा 9वीं के छात्र 14 वर्षीय अभिराज की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही घर ले गए।
ग्राम जरावली निवासी प्रकाश ने बताया कि वह रात में पत्नी, बेटे अभिराज और बेटी के साथ घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान अचानक तेज आवाज के साथ बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर अभिराज गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गया। परिजन आनन-फानन में उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।हालांकि परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया और शव को घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता के अनुसार, अभिराज ने इस वर्ष कक्षा 8वीं उत्तीर्ण की थी और कक्षा 9वीं में प्रवेश लेने की तैयारी कर रहा था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि अस्पताल की ओर से अब तक कोई मेमो या सूचना प्राप्त नहीं हुई है और न ही पंचायतनामा भरा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें