- किसान बोले- इससे कृषि कार्य में बढ़ेगी आत्मनिर्भरता, खेती करने में होगी सहूलियत
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मुख्यमंत्री की किसानों को छह फीसदी दर पर ऋण मिलने की घोषणा से जिले के किसान उत्साहित हैं। जनपद में कृषक समृद्धि योजना के तहत जिले के लगभग 90 हजार से अधिक किसानों को इसका लाभ मिलेगा।
जनपद में कृषि विभाग में पंजीकृत 2.46 लाख किसान हैं। इनमें जनपद में लगभग 90 हजार से अधिक किसान लघु-सीमांत श्रेणी में आते हैं। अभी तक किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के अलावा 11 फीसदी की दर पर किसान ऋण मिलता था, लेकिन अब मुख्यमंत्री योगी ने घोषणा की है कि अब किसानों को कृषक समृद्धि योजना के तहत मात्र छह फीसदी दर पर ही दीर्घकालिक ऋण मिलेगा। इससे जनपद के किसानों को भी इसका लाभ मिल सकेगा। यह ऋण किसानों को उक्त योजना में यूपी सहकारी ग्राम विकास बैंक के माध्यम से मिल सकेगा। इसमें बाकी योगदान राज्य सरकार की ओर से किया जाएगा। इसमें जब जिले के किसानों से बात की तो उन्होंने प्रदेश सरकार की इस पहल की शुरूआत किसानों के हित में बताई।
फोटो-28
कैप्सन-हरीराम साहू।
अभी तक बैंक से महंगा लोन मिलता था, जिससे लोन भरने के लिए परेशान होना पड़ रहा था। अब मुख्यमंत्री की इस पहल से अब काफी राहत मिलेगी और कम ब्याज भरने से बचत भी होगी।
-हरीराम साहू, किसान, डोंगराखुर्द
-
फोटो-29
कैप्सन-रामकृपाल सुड़ेले।
मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत किसानों को छह फीसदी दर पर ऋण प्रदान करना अच्छी है। इससे सभी छोटे किसानों को लाभ मिलेगा और कम ब्याज पर ऋण मिलने से खेती करना भी आसान हो जाएगा।
-रामकृपाल सुुड़ेले, किसान, ग्राम सतवांसा
फोटो-30
कैप्सन-रामलाल झा
कृषक समृ़द्धि योजना में किसानों को घटी दर पर ब्याज मिलने से काफी राहत मिल सकेगी। ब्याज भी कम देना पड़ेगा और ऋण भरने में भी ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी।
-रामलाल झा, किसान, ग्राम डोंगरा
-
फोटो-31
कैप्सन-राजाराम तिवारी
मुख्यमंत्री की किसान हित में यह अच्छी पहल है। अभी तक ग्यारह फीसदी ऋण देना पड़ता था, लेकिन अब पांच फीसदी कम ब्याज पर सहकारी बैंक से लोन लेना आसान रहेगा।
-राजाराम तिवारी, किसान, ग्राम डोंगराखुर्द