फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: रेलवे स्टेशन के बाहर खुलेगा बाजार, सैलून, हैंडलूम जैसे सामानों की दुकानें लगेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
फूड वैन लगाने का काम शुरू, एक महीने में होगा संचालन शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। रेलवे स्टेशन के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया में टिकट घर के पास फूड वैन के अलावा सैलून, पूजन सामग्री, हैंडलूम व कॉस्मैटिक सामानों के स्टॉल भी लगाएगा। इससे रेलवे यात्रियों को यह सारे सामान आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर जाने वाले यात्रियों को खाने पीने के सामान और अन्य सामग्री के लिए परेशान होना पड़ता है। इसे देखते हुए रेलवे द्वारा अब स्टेशन के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया में पुराने वाहन स्टैंड के स्थान पर जल्द ही बाजार विकसित करने जा रहा है जिसमें पांच प्रकार की दुकानें स्थापित की जाएंगी। यहां महिलाओं के लिए शौचालय आदि की व्यवस्था भी रहेगी। वहीं इसके पास में ही एक सैलून की दुकान पर स्थापित की जाएगी, जो अगले दो माह में शुरू होने की संभावना है। इसकी टेंडर प्रक्रिया हो चुकी है। ऐसे में यात्रियों को जहां रेस्टोरेंट के खाने का आनंद मिल सकेगा, वहीं अन्य दुकानें खुलने पर वह यहां खरीदारी भी कर सकेंगे।
विज्ञापन

-
रेलवे स्टेशन के बाहर फूड वैन स्थापित हो रही है। जबकि पास में ही शैलून, पूजन सामग्री, हैंडलूम व कॉस्मैटिक की दुकानें भी लगातना यहां प्रस्तावित है।
-मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे झांसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें