ललितपुर। जिला पंचायत राज अधिकारी ने सफाई में हीलाहवाली बरतने वालों पर विभागीय शिकंजा कस दिया है। उन्होंने एक सफाई कर्मी को निलंबित कर दिया। वहीं, एक सचिव एवं नौ सफाई कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
जिला पंचायत राज अधिकारी डा. अवधेश सिंह ने तालबेहट क्षेत्र के ग्राम पूराकलां सहित अन्य ग्रामों में शिवालयों का निरीक्षण किया। सहायक विकास अधिकारी पंचायत ने 14 सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई थी, लेकिन मौके पर छह सफाई कर्मी ही उपस्थित मिले। डीपीआरओ ने एक सफाई कर्मी को निलंबित कर दिया व नौ सफाई कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पूराकलां सचिव से भी स्पष्टीकरण तलब किया गया है। डीपीआरओ ने सभी सहायक विकास अधिकारी पंचायत एवं सचिवों को निर्देश दिए हैं कि बिना कार्य के अगर किसी सफाई कर्मी का पैरोल दिया जाता है। जांच में पाया गया कि सफाई कर्मी नदारद हैं तो वेतन के बराबर की धनराशि की वसूली प्रधान सचिव एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत से की जाएगी।