फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ चार दुकानों की हुई नीलामी

Fri, 19 May 2017 12:49 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। नगर पालिका परिषद ने राजस्व बढ़ाने के लिए विभिन्न कामर्शियल काम्प्लेक्स की दुकानों की नीलामी प्रक्रिया में सिर्फ डा.शादीलाल काम्प्लेक्स की चार दुकानों की नीलामी हुई और दूरसंचार कार्यालय के निकट स्थित पुराने एलआईसी कार्यालय के तीन हॉल की भी नीलामी हो गई। नीलामी प्रक्रिया में मॉ कर्माबाई काम्प्लेक्स एवं गेंदालाल पेट्रोल पंप के निकट की दुकानों को खरीदने में व्यापारियों ने रुचि नहीं दिखाई।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को नीलामी प्रक्रिया में  डा. शादीलाल कामर्शियल काम्प्लेक्स की तेरह दुकानों में दुकान नंबर सात, 23, 25 और 16 की विभिन्न कीमतों में नीलामी हुई। इसमें एक दुकान तीन लाख और दूसरी दुकान की नीलामी पांच लाख साठ हजार में हुई। वहीं दूरसंचार कार्यालय के निकट सुपर मार्केट स्थित एक ब्लाक के ऊपर निर्मित तीन हॉल जिसमें पूर्व में एलआईसी कार्यालय संचालित था। उसे किराए पर लेने के लिए मोहम्मद इब्राहीम ने 56 हजार रुपये प्रतिमाह के हिसाब से किराए पर लिया। मां कर्माबाई कांप्लेक्स की दुकानें और गेंदालाल पेट्रोलपंप की दुकानों को खरीदने के लिए व्यापारियों ने रुचि नहीं दिखाई। इस कारण इनकी एक भी दुकानों की नीलामी नहीं हो सकी।

चार दुकानों की नीलामी हो गयी है और एलआईसी के हॉल को किराए पर व्यापारियों ने ले लिया है। जो दुकानें बची हैं उनकी भी जल्दी नीलामी करने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें