अखबार बांटने निकले समाचार पत्र वितरक
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में समाचार पत्र वितरकों ने अपनी जिम्मेदारी निभाई और सात बजे तक पाठकों तक अखबार पहुंचा दिया। जनता कर्फ्यू का आह्वान सुबह सात बजे से किया गया था। इस कारण समाचार पत्र वितरकों को जिम्मेदारी बढ़ गई थी कि कैसे सभी पाठकों तक समय पर अखबार पहुंचाया जाए, लेकिन पत्र वितरकों ने प्रधानमंत्री के आह्वान पर समय का पूरा ध्यान रखा और प्रतिदिन की तुलना में रविवार की सुबह बहुत जल्दी बिस्तर छोड़ दिया और अखबार के सेंटर पर पहुंच गए। जब लोग गहरी नींद में थे, तभी से पाठकों के घर-घर अखबार पहुंचाया गया। हालांकि, लोगों को आशंका थी कि पता नहीं अखबार आएगा या नहीं, लेकिन समाचार पत्र वितरकों ने अपनी जिम्मेदारी का अहसास कराते हुए पाठकों तक समाचार पत्र पहुंचा दिया।
इस अवसर पर समाचार पत्र विक्रेता संघ के संरक्षक राहुल जैन, अध्यक्ष पुष्पेंद्र कश्यप, महामंत्री धर्मपाल पप्पू, कोषाध्यक्ष रविंद्र रजक, मोहन चौरसिया, चंपालाल साहू, मनीष जैन, दीपक साहू, सुदीप साहू, राकेश कुशवाहा, बंटी, नरेंद्र सिसौदिया, रामसिंह रैकवार, देवेंद्र साहू, अरविंद साहू, सीताराम साहू, अभिषेक जैन, भज्जू, रामपाल, रोहित रैकवार, अवघेश चौरसिया, राजेंद्र, शिवशंकर ताम्रकार, कमल पंथ आदि ने पाठकों तक अखबार पहुंचाया।