फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: प्लेटफार्म पर गूंजी नवजात बच्ची की किलकारी, रेलवे स्टाफ की हुई सराहना

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन में यात्रा कर रही महिला को प्रसव पीड़ा होने पर रेलवे स्टाफ ने प्लेटफार्म पर कराया प्रसव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ट्रेन में प्रसव पीड़ा होने की सूचना पर महिला को टीटीई स्टाफ ने ललितपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा और एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस पहुंचती तब तक महिला ने प्लेटफार्म पर ही एक नन्हीं बेटी को जन्म दिया। इस दौरान अन्य यात्री महिलाओं ने सहयोग किया।
विज्ञापन

बरौनी से अहमदाबाद जा रही अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन में एक मुस्लिम महिला अनीसा खातून अकेली ही यात्रा कर रही थी, जो अहमदाबाद जा रही थी। शुक्रवार की शाम लगभग साढ़े चार बजे ट्रेन जैसे ही ललितपुर स्टेशन पर पहुंची, तभी मुख्य टिकट निरीक्षक संजय सोनकर व सीसीटीसी अभिजीत शुक्ला को ट्रेन में महिला को प्रसव पीड़ा होने की जानकारी मिली। इस पर उन्होंने तत्काल एंबुलेंस को फोन किया और कोच में पहुंचकर महिला को ट्रेन से प्लेटफार्म एक पर उतार लिया, लेकिन प्लेटफार्म पर उतारने के बाद महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ गई। जिस पर रेलवे मुख्य टिकट निरीक्षक ने प्लेटफार्म पर मौजूद आसपास की अन्य महिलाओं को बुला लिया और उनके सहयोग से मुस्लिम महिला का प्रसव कराया गया। उक्त महिला ने एक नन्हीं सी बेटी को जन्म दिया। प्लेटफार्म पर नवजात बच्ची की किलकारी सुनते ही वहां मौजूद लोगों के चेहरे खिल उठे और लोगों ने रेलवे स्टाफ के इस कार्य की सराहना की। इसके बाद एंबुलेंस आने पर जच्चा व बच्चा को रेलवे स्टाफ ने जिला महिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें